Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे चढक़र 83.05 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

August 21, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे चढक़र 83.05 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे चढक़र 83.05 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख को देखते हुए रुपये को मजबूती मिली। हालांकि, विदेशी मुद्रा कोरोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण रुपये के नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करने की संभावना है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला और फिर 83.05 पर पहुंच गया। यह पिछले बंदभाव की तुलना में पांच पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।  इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढक़र 103.39 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.73 प्रतिशत की बढ़त से 85.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें