Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढक़र 83.87 पर पहुंचा

September 16, 2024

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढक़र 83.87 पर पहुंचा

मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और विदेशी कोषों की लिवाली बढऩे से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढक़र 83.87 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार प्रतिभागी बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें ब्याज दरों में कटौती लगभग तय है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सक्रिय हस्तक्षेप के चलते रुपया एक अच्छी तरह से परिभाषित सीमा के भीतर स्थिर बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.89 पर खुला और बढ़त दर्ज करते हुए 83.87 के स्तर पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे चढ़ गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे बढक़र 83.92 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 100.85 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढक़र 71.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 2,364.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें