Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर पहुंचा

August 30, 2023

रुपया शुरआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की मजबूती से रुपये का लाभ सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.67 पर खुलने के बाद 82.74 के निचले स्तर पर आ गया।

बाद में रुपया 82.73 प्रति डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में सात पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढक़र 103.61 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 61.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : होटल सील करने पहुंची टीम, दिखाए ये दस्तावेज, लौटे अधिकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें