Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

August 18, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढक़र 83.02 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार के नरम रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 पर खुला और फिर 83.02 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की बढ़त है।
बृहस्पतिवार को रुपया 83.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 103.30 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की बढ़त से 84.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें