Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़कर 81.70 पर पहुंचा

May 8, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़कर 81.70 पर पहुंचा

मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढक़र 81.70 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक बढ़ने और कच्चे तेल के 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.76 पर मजबूती के साथ खुला और फिर बढ़त दर्ज करते हुए अपने पिछले बंद भाव से आठ पैसे की तेजी के साथ 81.70 पर पहुंच गया।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81.78 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के कारण विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 101.14 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत बढक़र 75.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 777.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें