Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढक़र 83.37 पर पहुंचा

June 28, 2024

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढक़र 83.37 पर पहुंचा

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की लिवाली के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढक़र 83.37 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य बाजारों में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय इकाई पर दबाव डाला और रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.42 पर खुला और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 83.37 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद स्तर से आठ पैसे की वृद्धि दर्ज की। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढक़र 83.45 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढक़र 106.06 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत बढक़र 86.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,658.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें