Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 9 पैसे बढ़कर 87.28 पर पहुंचा 

March 3, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 9 पैसे बढ़कर  87.28 पर पहुंचा 

Rupee Rises 9 Paise : रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढक़र 87.28 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार के संकेत के कारण रुपये को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को जारी ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़ी है।

Rupee Rises 9 Paise

ऐसे में विदेशी पूंजी की निकासी रुकने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हालांकि अमेरिकी शुल्क से पैदा हुई अस्थिरता जारी है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.36 पर खुला और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बढ़त के साथ 87.28 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 87.37 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 फीसदी गिरकर 107.19 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 फीसदी बढक़र 73.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध आधार पर 11,639.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें