Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 1 पैसे बढत से 83.14 पर पहुंचा

January 24, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 1 पैसे बढत से 83.14 पर पहुंचा

 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर खुला और फिर चढक़र 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त है। शुरुआती सौदों में रुपया 83.16 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी पहुंचा था।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.15 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.46 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,115.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बिजली संकट पर बड़ा अपडेट: मंत्री संजीव अरोड़ा बोले-‘अब 4 घंटे से ज्यादा कटौती नहीं’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें