Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.05 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। थोड़ी देर में 83.01 प्रति डॉलर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है।

रुपया बुधवार को 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.98 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,721.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Bengal Election 2026: टीएमसी पर पीएम मोदी का हमला, ‘मां, माटी, मानुष’ का वादा भूली सरकार

Exit mobile version