Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंचा

May 28, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.42 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.2 अंक चढक़र 75,514.70 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 541.22 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें