Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 38 पैसे की बढ़त के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर पहुंचे

September 22, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 38 पैसे की बढ़त के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर पहुंचे

 

मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की बढ़त के साथ 82.75 पर पहुंच गया। जेपी मॉर्गन बांड सूचकांक में भारत को शामिल करने से निवेशकों की धारणा को बढ़ावा मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.75 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में 38 पैसे की बढ़त है।

बृहस्पतिवार को रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.48 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें : SRH Vs PBKS, IPL 2026: पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शशांक की वापसी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें