Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा

February 16, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का प्रभाव स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.05 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.32 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,064.15 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले 5 दिनों में बारिश और तूफान के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें