Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा

November 8, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख तथा विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की सतत निकासी ने भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 पर खुला और फिर 83.23 के स्तर पर आ गया।

We are now on WhatsApp. Click to join.

यह पिछले बंद भा व से चार पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.27 पर बंद हुआ था।इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.05 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 497.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज, शुरू हुई वोटों की गिनती

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें