Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.93 प्रति डॉलर पर

September 14, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.93 प्रति डॉलर पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.93 पर पहुंच गया। विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच सकारात्मक घरेलू बाजारों के समर्थन से रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.98 पर खुला। इसके बाद वह शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 82.93 पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में आठ पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 83.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.62 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें