Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे की बढ़त के साथ 82.93 प्रति डॉलर पर पहुंचा

September 11, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे की बढ़त के साथ 82.93 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.93 पर पहुंच गया। विदेश मुद्रा के विशेषज्ञों ने बताया कि हालांकि विदेशी कोष के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमत के 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रहने का असर भी घरेलू मुद्रा पर दिखा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.93 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में नौ पैसे की बढ़त है। इसके बाद वह 82.90 से 82.96 प्रति डॉलर के बीच कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को रुपया 83.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.72 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें