Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 22, 2024

शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.39 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.39 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने से स्थानीय मुद्रा को बल मिला।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.40 प्रति डॉलर पर खुला।

इसके बाद थोड़ा सा मजबूत होकर 83.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.07 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.63 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 129.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें