Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर पहुंचा

March 4, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: विदेशी कोषों के प्रवाह तथा अन्य प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, शेयर बाजाी में तेजी की धारणा ने भी रुपये को समर्थन दिया।

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये का लाभा सीमित रहा। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.86 के भाव पर खुला और डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.91 के भा व पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 103.79 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढक़र 83.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 128.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें