Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंचा

December 29, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने हालांकि भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.12 से 83.16 के बीच कारोबार करने के बाद वह 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.20 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.20 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,358.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें