Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

October 8, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार छह पैसे की बढ़त के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव और विदेशी पूंजी निकासी से स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.97 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद यह 83.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया और फिर 83.94 प्रति डॉलर पर लुढक़ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.00 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.39 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,293.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें