Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

September 17, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा की तेजी को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मामूली गिरावट के साथ 83.87 प्रति डॉलर पर खुला, हालांकि शुरुआती सौदों के बाद वापसी करते हुए 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.86 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.38 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,634.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें