Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की बढ़त के साथ रुपया 86.58 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

January 17, 2025

शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की बढ़त के साथ रुपया 86.58 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
Rupee Rose by 3 Paise: अमेरिकी मुद्रा में नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अस्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रही जिसका प्रभाव भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा।
Rupee Rose by 3 Paise
Rupee Rose by 3 Paise

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.60 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले यह 86.58 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.61 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.80 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत चढक़र 81.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,341.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें