Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा

July 16, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.57 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय आयातकों की डॉलर मांग ने रुपये की तेजी को सीमित किया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.59 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.61 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.33 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 152.42 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढक़र 80,817.28 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 46.40 अंक यानी 0.19 प्रतिशत चढक़र 24,633.10 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,684.78 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें