Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 19, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: स्थायीय शेयर बाजारों में तेजी तथा विदेशी पूंजी के प्रवाह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे बढक़र 83.37 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से रुपये का लाभ सिमट गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिय बाजार में रुपया 83.39 पर मजबूत खुलने के बाद 83.34 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बाद में यह 83.37 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की तेजी है। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढक़र 83.43 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की एक तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 104.90 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.02 प्रतिशत बढक़र 85.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें