Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 61 पैसे की बढ़त के साथ 86.84 प्रति डॉलर पर पंहुचा 

February 11, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में 61 पैसे की बढ़त के साथ 86.84 प्रति डॉलर पर पंहुचा 
Rupee Vs Dollar: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 61 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.84 पर पहुंच गया। व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंकाओं के कारण व्यापक आर्थिक अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है, जिससे वैश्विक मुद्रा बाजारों पर काफी प्रभाव पड़ा है। रुपया इस उठापटक के बीच सोमवार को 88 के स्तर के करीब पहुंच गया था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.45 पर खुला और फिर सुबह के कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.84 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 61 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को 87.45 पर बंद हुआ था। इस बीच, अमेरिकी प्रशासन के एल्युमीनियम तथा इस्पात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद बढ़ते व्यापार तनाव के बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 108.40 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत चढ़कर 76.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,463.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें