Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 18, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.48 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का दबाव स्थानीय मुद्रा पर पड़ा, हालांकि विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने उसे समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.55 पर बंद हुआ था। सोमवार को बकरीद के मौके पर बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.01 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,175.86 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें