Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे की बढ़त के साथ 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंचा

September 20, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे की बढ़त के साथ 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यह नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से यह तेजी आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कम कीमतों ने भी रुपये को समर्थन दिया, हालांकि विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.63 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंच जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.65 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.24 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,547.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें