Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे की बढ़त के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा

May 9, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे की बढ़त के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से रुपये को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख तथा विदेशी पूंजी निकासी के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी तेजी सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.49 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों के बाद 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.52 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.51 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,669.10 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चीन की प्रमुख तेल रिफाइनरी, 40 शिपिंग कंपनियों और तेल टैंकरों पर लगाई रोक, भड़के ड्रैगन ने दे डाली चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें