Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

December 20, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
 मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूत लिवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भूराजनीतिक स्थिति की वजह से कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता के बीच अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 83.14 प्रति डॉलर पहुंच गया।
जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.18 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.81 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें