Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की बढ़त के साथ 82.96 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

December 18, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की बढ़त के साथ 82.96 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की बढ़त के साथ 82.96 पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह से निवेशकों की धारणा को बल मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नरम रुख ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.97 पर खुला। इसके बाद उसने 82.95 से 83.02 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। रुपया शुरुआती सौदों के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.96 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त है।रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.03 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.10 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 9,239.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor का 80 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें