Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dollar vs Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंचा

May 22, 2024

Dollar vs Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.29 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.31 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.63 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,874.54 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें