Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे लुढ़क कर 82.73 प्रति डॉलर पर

February 24, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे लुढ़क कर 82.73 प्रति डॉलर पर

मुंबई: विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 82.73 के भाव पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.67 के भाव पर कमजोर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की कमजोरी को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी दिवस पर, बृहस्पतिवार को रुपया 82.64 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 104.55 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,417.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: चीनी युआन के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका चिंतित, सीनेटरों ने डॉलर की स्थिति पर जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें