Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे लुढ़ककर 82.76 प्रति डॉलर पर

मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे टूटकर 82.76 के भाव पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये की गिरावट सीमित रही और वह सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.76 के भाव पर कमजोर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की कमजोरी को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी दिवस पर, सोमवार को रुपया 82.73 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत चढक़र 104.05 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.11 प्रतिशत गिरकर 83.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 158.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Test Match: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

Exit mobile version