Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर, जानिए क्या है प्रति डॉलर का भाव 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में लगभग स्थिर रुख के साथ खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

इसने 83.26 प्रति डॉलर का स्तर भी छुआ। शुक्रवार को रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.59 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,500.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से उड़ानें शुरू

Exit mobile version