Dainik Savera Times

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 85.79 प्रति डॉलर पर रहा स्थिर

Rupee vs Dollar : रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.79 पर स्थिर रहा। विदेशी पूंजी की सतत निकासी और अमेरिकी मुद्रा के सकारात्मक रुख के बीच सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों से स्थानीय मुद्रा को बल नहीं मिल पाया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भारतीय मुद्रा को कुछ समर्थन मिला, लेकिन उच्च डॉलर सूचकांक ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.77 प्रति डॉलर पर खुला।

Rupee vs Dollar
Rupee vs Dollar

फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 85.79 पर फिसल गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.79 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.74 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,227.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version