Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर 4 पैसे की मजबूती के साथ 83.23 रुपए पर पहुंचा

October 9, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर 4 पैसे की मजबूती के साथ 83.23 रुपए पर पहुंचा

 

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच सोमवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी कारोबारियों ने बताया कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच डॉलर मजबूत हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: त्योहारी सीजन के साथ वाहनों की मांग में आया उछाल, सितंबर में बिक्री 20% बढ़ी 

शुक्रवार को रुपया 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.32 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 90.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें