Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की मजबूती के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

November 6, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की मजबूती के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: शुरुआती कारोबार में रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढक़र 83.15 पर पहुंच गया, जिससे घरेलू इक्विटी में सकारात्मक रुख आया क्योंकि बाजार में जोखिम की भावना प्रबल थी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अक्टूबर में अमेरिकी नौकरी वृद्धि उम्मीद से कम रहने के बाद अमेरिकी मुद्रा के अपने ऊंचे स्तर से गिरने के बाद रुपये में तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.17 पर खुला और फिर 83.15 के शुरुआती उच्च स्तर को छू गई। यह पिछले बंद के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.20 पर बंद हुआ था। नौकरियों की रिपोर्ट जारी होने के बाद डॉलर कमजोर हो गया।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.05 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.05 अंक या 0.55 प्रतिशत बढक़र 64,718.83 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 107.75 अंक या 0.56 प्रतिशत बढक़र 19,338.35 अंक पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा था कि 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.579 अरब डॉलर बढक़र 586.111 अरब डॉलर हो गया।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें