Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार,जानिए डॉलर का भाव

April 2, 2024

रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार,जानिए डॉलर का भाव

 

मुंबई: मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपये ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.37 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.39 पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ और सोमवार को बैंकों की सालाना लेखाबंदी के अवसर पर बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.06 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 522.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें