Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपये ने सीमित दायरे में किया कारोबार,जानिए अमेरिकी डॉलर का दाम 

September 9, 2024

Rupee vs Dollar: रुपये ने सीमित दायरे में किया कारोबार,जानिए अमेरिकी डॉलर का दाम 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में नरम रुख के बीच सोमवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ एक पैसे मजबूत होकर 83.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा डॉलर सूचकांक में समग्र कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे मजबूत होकर 83.96 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.85 पर पहुंच गया गया। बाद में फिर यह 83.95 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.28 अंक पर रहा।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 620.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें