Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 84.40 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar:  घरेलू शेयर बाजारों में सुधार तथा प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 84.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, विदेशी पूंजी की सतत निकासी तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी बढ़त सीमित हुई।

Rupee vs Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.39 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 84.40 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।  रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.42 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.10 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,403.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version