Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की बढ़त के साथ 84.22 प्रति डॉलर पर पंहुचा 

Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar : रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.22 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 9,947 करोड़ रुपये के शेयर खरीद 40 सत्रों से जारी शुद्ध बिकवाली का सिलसिला तोड़ा, जिससे रुपये को मजबूत समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.27 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.22 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.29 पर बंद हुआ था।

Rupee vs Dollar

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.11 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,947.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version