Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की गिरावट के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

November 27, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की गिरावट के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee vs Dollar :  घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की गिरावट के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर आ गया। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर सूचकांक और ब्रेंट क्रूड सूचकांक में गिरावट ने घरेलू मुद्रा का काफी हद तक समर्थन दिया।

Rupee vs Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.29 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.84 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 72.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,157.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें