Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की गिरावट के साथ 84.73 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar : विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 84.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों और विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढऩे से रुपया कमजोर बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.70 पर खुला। शुरुआती सौदों में 84.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.66 पर बंद हुआ था।

Rupee vs Dollar
Rupee vs Dollar

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.14 पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,830.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version