Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee VS Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर पर पहुंचा

December 12, 2024

Rupee VS Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee VS Dollar : विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.85 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकबाले दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.83 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.26 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,012.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें