Site icon Dainik Savera Times

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटा रुपया, 85.67 प्रति पर पहुंचे डॉलर के रेट

Rupee vs Dollar

Rupee VS Dollar : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 85.67 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

वैश्विक स्तर पर, अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बीच अमेरिकी डॉलर सूचकांक अपने हाल के निम्नतम स्तर 97.92 से बढ़कर 99.94 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 85.60 पर खुला और बाद में 85.67 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे कम था। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे गिरकर 85.45 पर बंद हुआ।

Exit mobile version