Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ 86.44 प्रति डॉलर पर पंहुचा 

January 16, 2025

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ 86.44 प्रति डॉलर पर पंहुचा 

Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 86.44 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाजारों ने भारतीय मुद्रा में गिरावट को सीमित रखा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.42 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 86.44 पर फिसल गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.40 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.96 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत चढक़र 82.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,533.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें