Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 84.26 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar : रुपया अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से उबरते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार पांच पैसे की बढ़त के साथ 84.26 प्रति डॉलर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.26 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को 22 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 84.31 पर बंद हुआ था।

Rupee vs Dollar
Rupee vs Dollar

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.98 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,445.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version