Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में निचले स्तर 84.40 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा 

Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और निवेशकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग के कारण रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 84.40 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.40 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Rupee vs Dollar

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.39 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.66 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,502.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version