Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee VS Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में 51 पैसे की तेजी के साथ 86.17 प्रति डॉलर पर पंहुचा

April 11, 2025

Rupee VS Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में 51 पैसे की तेजी के साथ 86.17 प्रति डॉलर पर पंहुचा

Rupee VS Dollar: घरेलू शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत, अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 51 पैसे बढ़कर 86.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

स्थानीय मुद्रा को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत शुल्क को 9 जुलाई तक स्थगित करने के फैसले से बढ़ावा मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.22 पर खुली। शुरुआती कारोबार में रुपया 86.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो बुधवार के बंद भाव से 51 पैसे अधिक है।

बुधवार को रुपया 86.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार को शेयर, विदेशी मुद्रा और कमोडिटी बाजार बंद रहे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.81 प्रतिशत गिरकर 100.04 पर आ गया। अंतर्राष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 63.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 4,358.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 1,204.02 अंक यानी 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,051.17 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 385.25 अंक यानी 1.72 प्रतिशत बढ़कर 22,784.40 अंक पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें