Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंचा

May 31, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत धारणा और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.29 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.79 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वहीं बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500.19 अंक की बढ़त के साथ 74,385.79 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,050.15 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ‘इस बार हमारी पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी’, एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें