Site icon Dainik Savera Times

Rupee vs Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee Fell In Early Trade रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Fell In Early Trade

Rupee vs Dollar : घरेलू शेयर बाजारों के मजबूत रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक के ऊंचे स्तर तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष के बढऩे से पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि जैसे कारक अमेरिकी डॉलर/भारतीय मुद्रा की जोड़ी के लिए बड़ी बाधाएं हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.41 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.93 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,278.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version